Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A body imprisoned behind bars, a destiny transformed by education

Haridwar News: सलाखों में कैद शरीर, शिक्षा से संवर रही तकदीर

Sat, 14 Nov 2026 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 14 Nov 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
A body imprisoned behind bars, a destiny transformed by education
- छह कैदियों ने सर्टिफिकेट कोर्स इन पंचायतराज की परीक्षा की पास
विज्ञापन

- विश्वविद्यालय से पढ़ने वालों की संख्या दस से बढ़कर पहुंची 36
- जेल की सलाखों के पीछे उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने खोले शिक्षा के द्वार
- सलाखों के पीछे शिक्षा की नई रोशनी, कैदियों ने थामी किताबों की राह
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की पहल से जिला जेल हरिद्वार में बढ़ा पढ़ाई का रुझान, छह बंदियों ने पास की परीक्षा तो 36 ने विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में लिया दाखिला
बसंत कुमार
हरिद्वार। जेल की सलाखों के पीछे उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने निशुल्क शिक्षा के द्वार खोले तो कैदियों ने भी रुचि दिखाई। इससे न केवल छह कैदियों ने सर्टिफिकेट कोर्स इन पंचायतराज की परीक्षा की पास की, बल्कि, विश्वविद्यालय से पढ़ने वालों की संख्या भी दस से बढ़कर 36 पहुंच गई। इस पहल से कैदियों को जेल में सजा काटने के साथ-साथ शिक्षा हासिल करने के अवसर भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से जिला कारागार (जिला जेल) हरिद्वार में विशेष अध्ययन केंद्र स्थापित किया है। इसमें जेल में सजा काट रहे कैदियों के लिए निशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। कैदियों के लिए विभिन्न रोजगारपरक एवं ज्ञानवर्धक प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश का मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी 2026 के शीतकालीन सत्र से जेल के विशेष अध्ययन केंद्र में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई। पहले चरण में 10 बंदियों ने सर्टिफिकेट कोर्स इन पंचायतराज में प्रवेश लिया। इनमें से छह बंदियों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रमाणपत्र भी प्राप्त किया है। जुलाई 2026 के ग्रीष्मकालीन सत्र में बंदियों का उच्च शिक्षा के प्रति रूझान देखने को मिला है, क्योंकि, जिला कारागर के 36 बंदियों ने प्रवेश लिया है। इन्होंने सर्टिफिकेट कोर्स इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, सर्टिफिकेट कोर्स इन ऑफिस मैनेजमेंट, सर्टिफिकेट कोर्स इन डेवलपमेंट स्टडीज और फलित ज्योतिष आदि पाठ्यक्रम में दाखिला लिया है। इनकी ओर से प्रवेश लेने के बाद पढ़ाई की जा रही है।
------------------
किताबें भी मुफ्त में दे रहा विवि
- विश्वविद्यालय की ओर से निशुल्क प्रवेश और परीक्षा के साथ-साथ किताबें भी मुफ्त में दी जा रही हैं। समय-समय पर परामर्श सत्र, जागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां भी कराई जाती हैं। उन्हें पाठ्यक्रमों की जानकारी देकर अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। परीक्षाओं का आयोजन भी जेल परिसर के भीतर ही कराया जाता है। जरूरत पढ़ने पर कैदियों के लिए अध्यापकों की व्यवस्था भी जेल में ही कराई जाती है, ताकि, कैदियों को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं नहीं आना पड़े।

------------------------
उत्तराखंड विश्वविद्यालय की ओर से खोला गया केंद्र जेल में शिक्षा की अलख जगा रहा है। इससे कैदियों की ओर से रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त की जा रही है, जो कैदियों के कल के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
डॉ. बृजेश बनकोटी, सहायक क्षेत्रीय निदेशक, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed