Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Chhath Puja 2026 haridwar ghats decked up for sandhya arghya devotees prepare for sunset ritual

हरिद्वार: चार दिवसीय छठ महापर्व, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी, घाटों पर सजी आस्था की बेदी

Sat, 14 Nov 2026 08:50 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार। Published by: Renu Saklani Updated Sat, 14 Nov 2026 08:50 PM IST
सार

लोक आस्था के महापर्व को लेकर हरिद्वार में उत्साह का माहौल है। घरों से लेकर गंगा घाटों तक छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को खरना की परंपरा पूरी करने के बाद व्रती महिलाओं ने 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत की।

विज्ञापन
Chhath Puja 2026 haridwar ghats decked up for sandhya arghya devotees prepare for sunset ritual
छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना करती महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ श्रद्धा और पवित्रता के वातावरण में शुरू हुआ। दूसरे दिन शनिवार को खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रती महिलाओं ने उपवास शुरू किया। पूरे दिन महिलाएं घाटोंं पर बेदी निर्माण और परंपरागत प्रसाद ठेकुआ आदि बनाने में जुटी रहीं। घरों से लेकर बाजारों तक भी उत्साह का माहौल दिखा।

विज्ञापन


छठ पर्व का दूसरा दिन शनिवार को खरना की परंपरा पूरी की गई। इस दिन व्रती महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर शाम को पूजा-अर्चना के बाद नए चावल और गुड़ से तैयार खीर का प्रसाद ग्रहण किया। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा जबकि सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रती महिलाएं व्रत का पारण करेंगी।

विज्ञापन

बाजारों में खरीदारी का जोर

छठ महापर्व पर शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सूप, दउरा, पूजा सामग्री और फलों की दुकानों पर विशेष चहल-पहल देखी जा रही है। श्रद्धालु साड़ी, गमछा, एकरंगा, कसोरा, दीया, बाती, पंचमेवा, आटा, चीनी, नारियल सहित पूजन में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। फल, फूल और मिठाइयों की खरीदारी मुख्य अर्घ्य से पहले की जाएगी। बाजारों में गन्ने की आवक भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

घरों में छठ की तैयारियां

बाजारों में खरीदारी के साथ-साथ घरों में भी छठ की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। व्रती महिलाएं पारंपरिक प्रसाद ठेकुआ तैयार करने के लिए गेहूं को साफ कर, धोकर धूप में सुखाने में जुटी हैं। पूरी तरह सूखने के बाद गेहूं की पिसाई कराई जाएगी। प्रसाद की शुद्धता और पवित्रता बनाए रखने के लिए कई परिवार अलग चक्की में आटा पिसवाने की तैयारी कर रहे हैं। घरों में छठ के पारंपरिक गीतों का गूंजना पर्व की धार्मिक आस्था और उल्लास को और बढ़ा रहा है।

ये भी पढ़ें...बदरीनाथ:  वीकेंड पर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दर्शन के लिए मची मारामारी, आंकड़ा 23 लाख पार

प्रशासनिक व्यवस्थाएं दुरुस्त

छठ महापर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। गंगा घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग, विद्युत व्यवस्था और पार्किंग को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। घाटों पर गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित कर बैरिकेडिंग कराने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चेतावनी बोर्ड लगाने पर विशेष जोर दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed