{"_id":"9cd31e08038fe5243d38721c8ac31b56","slug":"with-the-handle-mounted-two-cannabis-smuggler-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांग के साथ हत्थे चढ़े दो तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांग के साथ हत्थे चढ़े दो तस्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। अर्द्धकुंभ मेले में तस्करी के लिए लाई गई भांग की पत्तियों की खेप बरामद करते हुए पुलिस ने दो तस्कर दबोच लिए।
विज्ञापन
ऋषिकुल बस स्टैंड के मुख्य द्वार नंबर दो पर तैनात पैरामिलिट्री फोर्स के जवान ने संदेह होने पर दो युवकों को रोक लिया। उनके पास मिले तीन काले रंगे के बैगों में से 65 किलो भाग की पत्तियां बरामद की गई। पूछताछ में हत्थे चढ़े युवकों ने अपना नाम दायु प्रसाद पुत्र चंद्रबलि व रवि बर्मन पुत्र नारायण बर्मन निवासी ठोकर नंबर दस चंडीघाट बताया। पूछताछ में सामने आया कि भांग की पत्तियां दीना नाम के आदमी ने उन्हें दी थी और इन्हें दस नंबर ठोकर पर ही ले जाना था। अब पुलिस दीना की तलाश में जुट गई है। अर्द्धकुंभ मेले के मायापुर थाने में तैनात एसआई उमराव सिंह की ओर से इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।