फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kotdwar College dominates inter-college competition

Haridwar News: अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में कोटद्वार कॉलेज का दबदबा

Mon, 02 Nov 2026 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kotdwar College dominates inter-college competition
स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की मेजबानी में चल रही दो दिवसीय श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इसमें कोटद्वार कॉलेज का दबदबा रहा। पुरुष वर्ग में अंशुल सिंह, प्रभु महतो और महिला वर्ग में दीक्षा धस्माना, साक्षी संयुक्त ओवरऑल चैंपियन बनीं।
विज्ञापन


रविवार को प्रतियोगिता शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन संदीप चौधरी आदि ने किया। इन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत के बल पर प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। 100 मीटर पुरुष फर्राटा दौड़ में धनौरी पीजी कॉलेज के विशुद्ध नागर ने स्वर्ण, इसी कॉलेज के अभय सैनी ने रजत और हिमगिरी कॉलेज के रोहित गिरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। महिला वर्ग में डॉ. पीडीबीएच कॉलेज कोटद्वार की सोनिया ने स्वर्ण, पं. ललित मोहन कैंपस ऋषिकेश की हिमानी ने रजत और पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि की नैना ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

400 मीटर हर्डल्स महिला वर्ग में राजकीय पीजी कॉलेज कोटद्वार की दीक्षा धस्माना ने प्रथम, ललिता रावत ने द्वितीय और राजकीय पीजी कॉलेज तलवाड़ी की साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाई जंप पुरुष वर्ग में डीडी कॉलेज देहरादून के प्रियांशु मंडल प्रथम, जीपीजी कर्णप्रयाग के कुनाल सिंह द्वितीय और हिम्मत चंद्र कॉलेज चमोली के प्रियांशु रावत तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वर्ग में जीडीसी कॉलेज की सानिया ने प्रथम, बाल गंगा कॉलेज टिहरी की पल्लवी ने द्वितीय व मंगललाल कॉलेज टिहरी की आंचल तृतीय स्थान पर रहीं। ट्रिपल जंप पुरुष वर्ग में पीजी कॉलेज कोटद्वार के अभिषेक सिंह तंवर प्रथम, पं. ललित मोहन कैंपस ऋषिकेश के अंकित भारद्वाज द्वितीय व जीपीसी गोपेश्वर के आरूष राणा तृतीय रहे। महिला वर्ग में बाल गंगा डिग्री कॉलेज टिहरी की प्रीति प्रथम, जीपीसी देहरादून शहर की सलोनी द्वितीय और राजकीय डिग्री कॉलेज घनसाली की पल्लवी तृतीय रहीं। ओवरऑल परिणामों में राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में चैंपियनशिप बना।

महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर उपविजेता रहा, जबकि, पुरुष वर्ग में हिमगिरी महाविद्यालय रुड़की ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर वाइस चेयरमैन अमित चौधरी, क्रीड़ा सचिव श्री पुष्कर गौड़, साहिया कॉलेज के चेयरमैन अनिल सिंह तोमर, एचईसी की प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed