फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Water Institute strict on big defaulters, disconnect illegal connections

Haridwar News: बड़े बकायेदारों पर जल संस्थान सख्त, अवैध कनेक्शन काटे

Tue, 10 Mar 2026 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Water Institute strict on big defaulters, disconnect illegal connections
हरिद्वार। पानी के बिल के बड़े बकायेदारों के खिलाफ जल संस्थान ने सख्त रुख अपनाते हुए राजस्व वसूली और अवैध कनेक्शनों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को ज्वालापुर क्षेत्र के पांवधोई मोहल्ले में विभागीय टीम ने कैंप लगाकर बकाया बिलों की वसूली की और अवैध कनेक्शनों को काटने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

सहायक अभियंता संजय सैनी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने क्षेत्र में कई घरों की जांच की। इस दौरान जिन लोगों के पानी के बिल लंबे समय से बकाया थे, उनसे मौके पर ही राजस्व वसूला गया। वहीं अवैध रूप से चल रहे पानी के कनेक्शनों को काटते हुए उन्हें नियमित कराने की प्रक्रिया भी शुरू कराई।
विज्ञापन

एई संजय सैनी ने बताया कि आगे भी बकायेदारों तथा अवैध कनेक्शन धारकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान अपर सहायक अभियंता राव रियासत, रमेश चंद, प्रमोद चौहान, सुनील मिश्रा, संजय शर्मा, असलम, प्रभास कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed