{"_id":"5f0f48928ebc3e638e078238","slug":"uproar-in-the-hospital-for-not-giving-the-woman-s-body-haridwar-news-drn350135085","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का शव ना देने पर अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का शव ना देने पर अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के लिए महत्वपूर्ण
--------------------
महिला का शव नही देने पर अस्पताल में हंगामा
- आत्महत्या का प्रयास करने के बाद महिला को लाया गया था अस्पताल माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। महिला की मौत के बाद शव नही देने पर परिजनों ने कनखल के एक अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। हालांकि कुछ भुगतान होने पर अस्पताल प्रशासन ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरनगर के सुभाष नगर निवासी सुरेंद्र की पत्नी मंजू (28) को सोमवार को अस्पताल लाया गया था। उस समय बताया गया था कि पारिवारिक कलह में मंजू ने खुदकुशी का प्रयास किया था। बेहोशी की हालत में उसे कनखल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि अस्पताल प्रशासन ने शव अपने कब्जे में लेकर परिजनों पर बिल के भुगतान का दबाव बनाया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर बिना भुगतान के शव ना देने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस के पहुंचने पर कुछ भुगतान कर महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों ने ज्वालापुर कोतवाली पुलिस से शिकायत भी की है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की जांच शुरू की जाएगी। फिलहाल ससुराल पक्ष के लोग घर से नदारद बताए गए हैं।