{"_id":"625322551dcee71f5309da3d","slug":"uproar-broke-out-for-putting-less-petrol-haridwar-news-drn408736398","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल कम डालने पर कांग्रेसी नेता ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल कम डालने पर कांग्रेसी नेता ने काटा हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी हरिद्वार में भूपतवाला दूधाधारी चौक के समीप पेट्रोल पंप पर उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया। जब कांग्रेसी नेता अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने पहुंचा। आरोप है कि 100 रुपये की जगह 98 रुपये का ही पेट्रोल डाला। जब मशीन चेक की तो उसकी लाइट बंद हो गई। कर्मचारियों ने कोई जवाब नहीं दिया। जिस पर कांग्रेसी नेता ने यहां जमकर हंगामा काटा। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
रविवार को कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव शुभम जोशी अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए दूधाधारी चौक के समीप पेट्रोल पंप पर पहुंचे। जहां उन्होंने 100 रुपये का पेट्रोल भरवाने के लिए कहा। आरोप है कि मशीन में 98 रुपये का ही पेट्रोल दर्शा रहा था। जबकि कर्मचारी को 100 रुपये दिए। इस पर कर्मचारियों से जवाब मांगा तो उसने भाजपा विधायक से बात करने के लिए कहा। आरोप है कि मशीन चेक करने के लिए कहा तो कर्मचारी ने मशीन में पीछे से कुछ कर दिया। जिससे मशीन बंद हो गई। इस पर शुभम जोशी ने नाराजगी जताई और इस विरोध करते हुए सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो चलाई। वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिलापूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल का कहना है कि शिकायत पर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।