फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Upon receiving the call, Rs 3.13 lakh was withdrawn from two bank accounts.

Haridwar News: कॉल रिसीव करते ही दो बैंक खातों से 3.13 लाख की रकम उड़ाई

Sat, 09 May 2026 05:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
Upon receiving the call, Rs 3.13 lakh was withdrawn from two bank accounts.
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए दो अलग-अलग बैंक खातों से 3 लाख 13 हजार रुपये से अधिक की रकम उड़ा दी। कॉल रिसीव करते ही कुछ देर में खाते से रकम उड़ा ली गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गया प्रसाद गैरोला निवासी निरंजनी अखाड़ा सड़क रामधाम आश्रम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार मई को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल रिसीव करने के करीब 10 मिनट बाद उनके केनरा बैंक खाते से दो ट्रांजेक्शन के जरिए 96 हजार और 40 हजार 408 रुपये निकाल लिए गए। सात मई की रात करीब आठ बजे फिर एक अन्य अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन

इसके बावजूद उनके इंडियन बैंक खाते से कई ट्रांजेक्शन के जरिए एक लाख 76 हजार 986 रुपये निकाल लिए गए। अलग-अलग किस्तों में खाते से 99 हजार, 37 हजार 990 और चार बार 9-9 हजार 999 रुपये की रकम कट गई। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी गई। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed