फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   UP Irrigation Department halted the night shelters

यूपी सिंचाई विभाग ने रैन बसेरों का काम रोका

Thu, 24 Nov 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पिरान कलियर
अमर उजाला ब्यूरो पिरान कलियर Updated Thu, 24 Nov 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
उर्स मेले में जायरीनों के लिए बनाए जा रहे रैन बसेरे को लेकर यूपी सिंचाई विभाग और स्थानीय प्रशासन आमने-सामने आ गया है। बिना एनओसी के पक्के निर्माण कार्य करने पर नाराजगी जताते हुए सिंचाई विभाग ने बृहस्पतिवार को काम रुकवा दिया। यही नहीं निर्माण कार्य को जेसीबी से ध्वस्त करने का भी प्रयास किया, लेकिन कार्यदायी संस्था और ग्रामीणों के विरोध पर उन्हें पीछा हटना पड़ा। विरोध के दौरान कई लोग जेसीबी के आगे खड़े हो गए। इस दौरान यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और कार्यदायी संस्था देहरादून मंडी समिति के बीच जमकर नोकझोंक  हुई।
विज्ञापन


दिसंबर माह में शुरू होने जा रहे सालाना उर्स में जायरीनों की सुविधा के लिए कलियर स्थित यूपी सिंचाई विभाग की बेशकीमती भूमि पर बने पार्क की जगह पर दरगाह प्रशासन रैन बसेरों का निर्माण करा रहा है। इसका जिम्मा दरगाह प्रशासन ने उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड को सौंपा है। इसके लिए एक करोड़ 30 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। निर्माण कार्य के दौरान ही बृहस्पतिवार की सुबह यूपी सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने निर्माण के लिए यूपी सिंचाई विभाग की एनओसी मांगी। इस पर कार्यदायी संस्था के जेई बीएल गुप्ता ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दरगाह प्रशासन से बात करने को कहा। इसे लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हो गई। तभी यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने निर्माण कार्य तोड़ने के निर्देश दिए। इस पर पहले से पहुंची जेसीबी आगे बढ़ने लगी। तभी कार्यदायी संस्था के कर्मचारी और कुछ अन्य लोग जेसीबी के आगे खड़े होकर विरोध जताने लगे। साथ ही किसी कीमत पर निर्माण नहीं तोड़ने की बात कही। कर्मचारियों और ग्रामीणों के तेवर देख यूपी सिंचाई विभाग की टीम पीछे हट गई। इसके बाद निर्माण कार्य रोकने की बात कहते हुए जेसीबी सहित यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी वापस लौट गए।
विज्ञापन


यूपी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सीबी यादव ने बताया कि विभाग की भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य की कोई परमिशन नहीं मिली है। फिलहाल रैन बसेरों का निर्माण कार्य रोक दिया गया है। साथ ही मामले में उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। वहां से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यूपी सिंचाई विभाग की जमीनों पर अतिक्रमण नहीं बर्दाश्त किया जाएगा। मौके पर यूपी सिंचाई विभाग के जेई अजय जैन, जेई विक्रांत जिलेदार संजय सचदेवा, अमीन अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गौरतलब है कि यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी कुछ दिन पहले कार्य शुरू होने पर भी पहुंचे थे, लेकिन मौका मुआयना कर वापस लौट गए थे। इस संबंध में सिंचाई विभाग के अमीन अवधेश कुमार ने बताया कि पहले दरगाह प्रशासन ने बताया था कि रैन बसेरे अस्थायी बनाए जा रहे हैं बाद में इन्हें हटा दिया जाएगा, लेकिन इसके बाद देखा गया कि पक्का निर्माण चल रहा है तो कार्य रुकवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed