{"_id":"6595ac8faf3a049fb00a29f5","slug":"under-the-eighth-competition-volleyball-competition-haridwar-news-c-5-1-drn1030-321180-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: अंडर-14 में पौड़ी और ऊधमसिंह नगर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: अंडर-14 में पौड़ी और ऊधमसिंह नगर ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I
I
I
I
Iराज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ की आठवीं प्रतियोगिता के तहत ग्रुप-11 में हुए वाॅलीबाल मैचI
राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ की आठवीं प्रतियोगिता के तहत ग्रुप-11 में वाॅलीबाल की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-14, 17, 19 की प्रतियोगिताएं सेक्टर-4 बीएचईएल वाॅलीबाल कोर्ट एवं स्पोर्ट्स ऐकेडमी रावली महदूद में हुईं।
बालिका वर्ग अंडर-14 में पौड़ी गढ़वाल एवं नैनीताल के मध्य पहला सेमी फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें पौड़ी की टीम विजयी रही। द्वितीय सेमी फाइनल ऊधमसिंह नगर एवं देहरादून के मध्य खेल गया, इसमें ऊधमसिंह नगर की टीम ने जीत दर्ज की। फाइनल मैच पौड़ी ने अपने नाम किया, ऊधमसिंह नगर द्वितीय और देहरादून तृतीय स्थान पर रहा। बालक वर्ग अंडर-14 में ऊधम सिंह नगर एवं हरिद्वार के मध्य फाइनल मैच खेल गया। इसमें ऊधमसिंह नगर ने जीत हासिल की। हरिद्वार द्वितीय एवं देहरादून की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-19 में टिहरी गढ़वाल एवं पौड़ी गढ़वाल के मध्य पहला सेमीफाइनल मैच हुआ, जिसमें पौड़ी विजयी रही। द्वितीय सेमीफाइनल उत्तरकाशी एवं देहरादून के मध्य खेेल गया, जिसमें देहरादूून की टीम विजयी रही। फाइनल मैच बृहस्पतिवार को खेला जाएगा।
अंडर-19 में ऊधम सिंह नगर एवं हरिद्वार के मध्य फाइनल मैच खेल गया, जिसमें ऊधमसिंह नगर विजेता रहे। हरिद्वार द्वितीय एवं देहरादून की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, मेडल, नकद पुरस्कार और शीर्ष प्रदर्शन के लिए शील्ड प्रदान की गई। अंडर-17 एवं अन्य आयु वर्ग की शेष प्रतियोगिताएं जारी हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चन्द्र पांडे, शबली गुरुंग जिला क्रीडा अधिकारी, मुकेश कुमार भट्ट व्यायाम प्रशिक्षक, युवा कल्याण विभाग, पूनम मिश्रा, प्रदीप कुमार, जितेन्द्र कुमार, सुमित, समीर आदि उपस्थित रहे।