{"_id":"679914933f231123e60e58e2","slug":"umeshs-arms-license-suspended-on-ssps-report-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-128281-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: एसएसपी की आख्या पर उमेश का शस्त्र लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: एसएसपी की आख्या पर उमेश का शस्त्र लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
हरिद्वार। खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच हुए संघर्ष के बाद पुलिस-प्रशासन ने सख्ती इख्तियार कर ली। प्रणव सिंह व उनकी पत्नी, बेटे के नाम पर जारी नौ शस्त्र लाइसेंस निलंबित करने के बाद अब एसएसपी की आख्या पर विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस जिलाधिकारी देहरादून ने निलंबित कर दिया है।
पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच सोशल मीडिया पर हुए विवाद के बाद रविवार को कुंवर प्रणव ने समर्थकों के साथ उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचकर फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुंवर प्रणव सिंह व उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। कुंवर प्रणव सिंह को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। उमेश कुमार को जमानत पर रिहा कर दिया था।
मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 300 से अधिक लोगों को मुचलका पांबद किया है। मामले में कुंवर प्रणव सिंह व उनके परिवार के सदस्यों के नौ शस्त्र लाइसेंस जिलाधिकारी हरिद्वार ने निलंबित कर दिए थे। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल की ओर से उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस निलंबित करने के लिए डीएम देहरादून से पत्राचार किया गया था। जिसके बाद मंगलवार को शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आवेश अंसारी