फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   UGC team inspects university

हरिद्वार: यूजीसी की टीम ने किया उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय का निरीक्षण

Wed, 22 Jan 2020 11:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 22 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
UGC team inspects university
Uttarakhand Sanskrit University

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में 12बी की मान्यता को लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की पांच सदस्य टीम ने विवि का निरीक्षण किया। बता दें कि मान्यता मिलने से विश्वविद्यालय को यूजीसी की विभिन्न योजनाओं और अनुदानों का लाभ प्राप्त होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की पांच सदस्य टीम ने राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ तिरुपति के कुलपति प्रो. वी मुरली शर्मा की अध्यक्षता में दो दिन तक विश्वविद्यालय का भौतिक निरीक्षण किया।

विज्ञापन


टीम में प्रो. वी मुरली शर्मा के अलावा महर्षि संदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के सचिव प्रो. वीरु पाक्स, राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान जम्मू में ज्योषित विभाग के अध्यक्ष प्रो. वासुदेव शर्मा, पत्रकारिता एवं जनसंपर्क विभाग जयपुर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. संजीव और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के संयुक्त डॉ. अजय कुमार शामिल थे।
विज्ञापन



यूसीजी की टीम ने पहले दिन विवि के कुलपति प्रो. देवी प्रसाद त्रिपाठी, कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी सहित संकायाध्यक्ष और विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर विवि के शैक्षणिक वातावरण के बारे में जाना। दूसरे दिन विवि के छात्र, छात्राओं और शिक्षकों के साथ अलग-अलग वार्ता कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


12बी की मान्यता को लेकर यूजीसी की पांच सदस्य टीम ने विवि का दो दिनों तक निरीक्षण किया। अब यह टीम यूजीसी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उसके बाद मान्यता पर विचार होगा।
प्रो. देवी प्रसाद त्रिपाठी, कुलपति, संस्कृत विवि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed