{"_id":"6a3d1b52ce529928b0075e8a","slug":"two-wanted-accused-arrested-for-attempted-murder-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-150618-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जानलेवा हमले के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जानलेवा हमले के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Thu, 25 Jun 2026 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 25 Jun 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- लाठी-डंडों और तलवार से दो लोगों पर किया था हमला
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में स्मैक और शराब का नशा करने से रोकने पर दो युवकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर ढाई-ढाई हजार का ईनाम घोषित था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इससे पहले तीन आरोपियों को जेल भेजा चुका है। बृहस्पतिवार को रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 10 जून को ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर में दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया गया था। सचिन निवासी तलाई तल्ली, पौड़ी गढ़वाल हाल ओम शांतिधाम कॉलोनी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि विशाल समेत नौ-दस लोगों ने लाठी-डंडों और तलवार से उसके भाई, जीजा व दोस्त पर जानलेवा हमला किया था। थानाध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग बार में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहे थे। एसएसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने खोजबीन करते हुए विशाल और सूरज उर्फ गोलू निवासीगण ग्राम हेतमपुर, थाना सिडकुल को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों पर 2500-2500 रुपये का इनाम घोषित था। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही फरार आरोपियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय से कुर्की की कार्रवाई भी कराई जाएगी।