फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two teenagers missing under suspicious circumstances, missing registered

Haridwar News: संदिग्ध परिस्थितियों में दो किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज

Mon, 16 Sep 2024 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers missing under suspicious circumstances, missing registered
हरिद्वार। घर से खाना खाने के लिए सामुदायिक केंद्र गए दो किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। घनश्याम निवासी निर्मल बस्ती शिवालिक नगर रानीपुर ने शिकायत दी। बताया कि शुक्रवार की दोपहर उसका पुत्र सूरज (15) और यश (13) पुत्र लोकेंद्र निवासी निर्मल बस्ती सामुदायिक केंद्र में घर से खाना खाने के लिए गए थे। दोनों लौटकर नहीं आए तो उनकी तलाश शुरू की गई, मगर कुछ पता नहीं चल सका। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि लापता किशोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

---------------------
कंपनी से सामान चोरी में एक कर्मचारी पर मुकदमा
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक कंपनी से सामान चोरी करने के मामले में एक कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जीएम ऑपरेशन राकेश कुमार त्यागी ने शिकायत देकर बताया कि 11 सितंबर को फिनिस गोड्स इंचार्ज ओमप्रकाश सैनी ने एफजी स्टोर में सामान बॉक्स कम मिलने की शिकायत की थी। इसके बाद डिस्पेच एरिया में लगे कैमरे चेक किए गए तो 10 सितंबर को डिस्पेच हुई गाड़ी में 18 से अधिक बॉक्स डालते हुए मिले। आरोप है कि कर्मचारी योगेंद्र प्रताप सिंह चोरी में शामिल है। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed