{"_id":"6142311f8ebc3e5acc32bbc3","slug":"two-accused-of-stealing-bikes-and-a-mistry-arrested-haridwar-news-drn3905085154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चुराने के दो आरोपी और मिस्त्री गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चुराने के दो आरोपी और मिस्त्री गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोरी के आरोपी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में रैकी करने के बाद खुले स्थानों पर खड़ी बाइकों को चोरी करने वाले गिरोह को पथरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 बाइक और दो कट्टों में बाइक के स्पेयर पार्ट्स बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पथरी थाना क्षेत्र में पिछले काफी दिनों से बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं। चोरों को दबोचने के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी लक्सर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष पथरी दीपक कठैत ने अलग-अलग टीमें बनाई थी। मंगलवार रात एसआई संजीव ममगई, विजय सैलानी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भट्ठा तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान जट बहादरपुर की तरफ से दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वह भागने लगे तो पुलिस ने पीछा करने के बाद उन्हें दबोच लिया।
पकड़े गए युवक फिरोज उर्फ फैसल निवासी गांव उमरपुर, थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फनगर व रोहित निवासी सीमल उर्फ बुरार थाना सिवालकलां जिला बिजनौर हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बाइक चुराते हैं। बाइकों को चुराने के बाद दोस्त नावेद को दे देते हैं। नवेद पार्ट्स खोलकर बेच देता है। पुलिस ने पूछताछ के बाद नवेद को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 10 बाइक, बाइकों के तीन शॉकर, एक लैग गार्ड, एक हैंडल, चेसिस कटा हुआ, चेन कवर समेत अन्य समान बरामद किया है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी दीपक कठैत, एसआई संजीव ममगई, विजय शैलानी, प्रकाश चंद्र, आरक्षी निरंजन, दिनेश, दीपक डबराल, दीपक, अजय कुमार, सौदीश कुमार मौजूद रहे।