{"_id":"6b0ad8c6c0c60cad970e8466","slug":"alumni-gather-at-rishikul-college-share-success-stories-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-6270-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: ऋषिकुल कॉलेज में जुटे एलुमिनाई, सफलता की कहानियां साझा कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: ऋषिकुल कॉलेज में जुटे एलुमिनाई, सफलता की कहानियां साझा कीं
Sat, 28 Nov 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sat, 28 Nov 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
- ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत
- स्नातक परास्नातक के छात्र-छात्राओं को कई सत्र में मिलेगा आयुष विशेषज्ञों से सफलता सूत्रधार
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल परिसर में शनिवार को ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन के दो दिवसीय एलुमिनाई मीट का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना और स्वागत गीत से हुई। उद्घाटन समारोह में आयुष मंत्री मदन कौशिक ने आयुर्वेद के संरक्षण और प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। इस दौरान आयुर्वेद के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सुखदेव चौधरी, डॉ. बृजभूषण शर्मा, डॉ. मायाराम उनियाल और डॉ. गोपाल शरण गर्ग को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से नवाजा गया। वहीं, डॉ. बृजकिशोर गोयल ने संस्था के कार्यों के लिए एक लाख रुपये की धनराशि प्रदान की।
मालवीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षाविदों और आयुर्वेद विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आयुर्वेद की समृद्ध परंपरा को आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप आगे बढ़ाने में शिक्षण संस्थानों और पूर्व विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी ने आयुर्वेद शिक्षा एवं अनुसंधान में प्रगति की बात कही। उन्होंने कहा कि पूर्व विद्यार्थियों के अनुभव भावी पीढ़ी के लिए उपयोगी साबित होंगे। इस अवसर पर परिसर निदेशक डॉ. ओ.पी. सिंह और एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. विनीत अग्निहोत्री ने भी विचार रखे।
छात्र-छात्राओं ने प्रवेश द्वार पर रंगोली सजाने के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. वेद भूषण शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें पूर्व विद्यार्थी अपनी सफलता की कहानियां और अनुभव साझा करेंगे। इससे नवप्रवेशित विद्यार्थियों के साथ बीएएमएस के स्नातक एवं परास्नातक छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन मिलेगा।
विज्ञापन
सम्मेलन में डॉ. रमेश चंद तिवारी, डॉ. ज्ञानेंद्र शुक्ला, डॉ. पारुल शर्मा, डॉ. देवेंद्र शर्मा चमोली, डॉ. मायाराम उनियाल, डॉ. मिथिलेश कुमार सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।