फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two accused arrested with five stolen motorcycles

Haridwar News: चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2026 06:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with five stolen motorcycles
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनू राठी निवासी ग्राम खातला खटला जिला जींद हरियाणा और प्रवीण कश्यप निवासी सूखी नदी इंदिरा विकास कॉलोनी खड़खड़ी के कब्जे से पांच मोटरसाइकिलें बरामद हुई। दो ज्वालापुर क्षेत्र से चोरी की थीं, जबकि अन्य तीन की जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि कोतवाली ज्वालापुर में आनंद कुमार पुत्र हरमन सिंह निवासी सुभाष नगर और रानी पत्नी जावेद निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर की ओर से बाइक चोरी की तहरीर दी गई थी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस टीम वाहन चोरों की तलाश में लगाई गई थी। एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी की अगुवाई में टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए संदिग्धों को चिह्नित किया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि टीम ने खोजबीन करते हुए शुक्रवार रात नहर पटरी स्थित रेगुलेटर पुल के पास से आरोपी सोनू राठी और प्रवीण कश्यप को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार लिया। दोनों ने वाहन चोरी की कई वारदातों का खुलासा किया। उनकी निशानदेही पर बहादराबाद नहर पटरी मार्ग के किनारे झाड़ियों से चार और मोटरसाइकिल बरामद की गईं। पांच में से दो बाइकों के संबंध में ज्वालापुर कोतवाली में पहले से रिपोर्ट दर्ज हैं, जबकि बाकी तीन के बारे में अन्य थानों और जनपदों से जानकारी ली जा रही है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed