{"_id":"62b2097abd1d2a4eee6da2ae","slug":"tubewell-motor-blown-people-wandering-for-water-haridwar-news-drn4152144183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल मोटर फुंकी, पानी को तरसे 15 हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल मोटर फुंकी, पानी को तरसे 15 हजार लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालापुर में ट्यूबवेल की मोटर फुंकने से लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा। सोमवार की रात से लेकर मंगलवार को पूरा दिन नलों में पानी नहीं आया। भीषण गर्मी में जलापूर्ति ठप होने से 15 हजार आबादी प्रभावित रही। जल संस्थान ने पानी के लिए टैंकर या अन्य कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। इससे लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
सोमवार की रात करीब 10 बजे ज्वालापुर में जैन मंदिर के समीप ट्यूबवेल की मोटर अचानक बंद हो गई। इसके तुरंत बाद सप्लाई ठप हो गई। जल संस्थान ने सूचना मिलने के बाद मोटर की जांच की तो वह फुंकी थीं। इससे चौहानान, पीठ बाजार, मेहतान, हज्जाबान, कस्साबान, चौक बाजार और लोधामंडी सहित कई क्षेत्रों में रातभर पानी नहीं आया।
मंगलवार तड़के से ही जल संस्थान के कर्मचारी दोपहर तक मोटर को खोलकर मरम्मत करने में जुटे रहे। इसके चलते दिनभर जलापूर्ति सुचारु नहीं हो पाई। भीषण गर्मी में पानी की समस्या से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय निवासी फईम अंसारी, एहतेशाम, विशाल, सुनील और अमित कुमार ने बताया कि सोमवार की रात से लेकर मंगलवार को पूरा दिन पेयजल आपूर्ति ठप रहने से भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। जल संस्थान की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टैंकर भी नहीं भेजे गए।
विज्ञापन
ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से जलापूर्ति बंद हुई थी। जानकारी मिलते ही कर्मचारियों को मोटर की मरम्मत के लिए लगा दिया गया था। मरम्मत के बाद जलापूर्ति सुचारु करा दी गई।
-परवेज आलम, अपर सहायक अभियंता, जल संस्थान