{"_id":"617c0b13b3964e38ba3be309","slug":"travel-businessmen-doing-arbitrariness-with-tourists-haridwar-news-drn394771043","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों से ट्रेवल कारोबारी कर रहे मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों से ट्रेवल कारोबारी कर रहे मनमानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ साल बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अब ट्रेवल कारोबारी पर्यटकों के साथ मनमानी पर उतारू हो गए हैं। ऐसी शिकायतें लगातार विभाग के पास पहुंच रही हैं। विभाग ऐसे ट्रेवल कारोबारियों को नोटिस देकर उनके पंजीकरण रद्द करने की तैयारी कर रहा है।
चारधाम यात्रा शुरू होने और ट्रेनों के संचालन होने से यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। पहले यात्रियों के लिए तरस रहे ट्रेवल व्यापारियों ने अब किराये को लेकर मनमानी करनी शुरू कर दी है।
पर्यटकों को तय की गई सुविधाएं ना देने और चार धाम यात्रा का किराया भी अधिक वसूलने पर यात्रियों की ओर से शिकायतें पर्यटन विभाग को मिल रही हैं। इसमें ऐसी शिकायतें भी पहुंच रही है। जिनमें हाल ही में पहाड़ों पर आई आपदा के कारण जिन लोगों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी है। बीच रास्ते से ही लौट रहे यात्रियों का शेष पैसा नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग में करीब 10 शिकायतें ऐसी पहुंच चुकी है। जिनका जिला पर्यटन अधिकारी ने उनका निस्तारण कराया है। इसको देखते हुए पर्यटन विभाग में ट्रेवल कारोबारियों को चेतावनी जारी की है कि यदि यह मनमानी बंद नहीं की गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सीमा नौटियाल ने बताया कि शिकायत मिलने पर संबंधित ट्रेवल एजेंसी को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ पंजीकरण रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।