{"_id":"56f8217d4f1c1bb258f14dda","slug":"train-personnel-to-fall-on-ax","type":"story","status":"publish","title_hn":"और रेल कर्मियों पर गिर सकती है गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और रेल कर्मियों पर गिर सकती है गाज
hridwar uttrakhanda india
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। शनिवार को शंटिंग इंजन के ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पार कर एकड़ तक पहुंचने के मामले में मुरादाबाद मंडल से आए अधिकारी संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ करते रहे। इस मामले में और कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
रेलवे मंडल मुख्यालय की ओर से शनिवार को ही पायलट गजराज को निलंबित कर दिया था, रात को ही ब्लड सैंपल ले लिया गया था। जिसे जांच के लिए भेजा गया। मुरादाबाद से पहुंचे सीनियर डीएमई (लोको पायलट) बीके चड्ढा और सीनियर डीएसओ ने परिचालन, मैकेनिकल, सिग्नल सहित अलग विभागों के कर्मचारियों से स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि करीब 22 कर्मचारियों से पूछताछ की गई। जांच रिपोर्ट जमा होने के बाद के बाद कई और रेलकर्मियों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन