{"_id":"6acb8bbd5daa0632c50ed876","slug":"traffic-police-receive-three-assistance-booths-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155249-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: यातायात पुलिस को मिले तीन सहायता बूथ, मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: यातायात पुलिस को मिले तीन सहायता बूथ, मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन
- पंतद्वीप पार्किंग, आनंद वन समाधि और प्रेमनगर आश्रम चौक पर होंगे स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। शहर की यातायात व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मियों को अब ड्यूटी के दौरान राहत मिल सकेगी। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की पहल पर जयपुर के मानसरोवर स्थित आवास फाउंडेशन ने हरिद्वार यातायात पुलिस को तीन सहायता बूथ उपलब्ध कराए हैं। इन बूथों को पंतद्वीप पार्किंग, आनंद वन समाधि और प्रेमनगर आश्रम चौक पर स्थापित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक यातायात ने बूथों का उद्घाटन किया।
यातायात पुलिस को उपलब्ध कराए गए सहायता बूथों में एसी, वाटर डिस्पेंसर, वाटर कूलर, टेबल, कुर्सियां, पंखे और डस्टबिन समेत जरूरी सुविधाएं दी गई हैं। इनकी मदद से यातायात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान आराम करने और पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। खासकर गर्मी और प्रतिकूल मौसम में लंबे समय तक सड़क पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों को इन बूथों से राहत मिलने की उम्मीद है।
एसपी यातायात निशा यादव ने बूथों का उद्घाटन कर यातायातकर्मियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का लाभ लेने की बात कही। बताया कि जनसहयोग से यातायात पुलिस को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल की गई है। सीओ यातायात बिपेन्द्र सिंह और यातायात निरीक्षक संदीप नेगी के पर्यवेक्षण में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह पहल की गई है। बेहतर सुविधाएं मिलने से कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में सहूलियत होगी और यातायात प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।