{"_id":"63a4a1b9385e5e3c0d0e4c08","slug":"traders-will-cooperate-with-the-police-against-drugs-haridwar-news-drn4317382147","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नशे के खिलाफ जंग में पुलिस का सहयोग करेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नशे के खिलाफ जंग में पुलिस का सहयोग करेंगे व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में नशे के खिलाफ चल रहे पुलिस के अभियान में व्यापारी भी हर संभव सहयोग करेंगे। इस बात का भरोसा प्रदेश व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने शहर कोतवाल भावना कैंथोला को भेंटवार्ता के दौरान दिलाया।
प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि हरिद्वार शहर की पवित्रता और गरिमा को बनाए रखना सभी के लिए स्वाभिमान की बात है। पर आज बिक रहे नशे से तीर्थनगरी की पवित्रता भंग हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व्यापार मंडल पुलिस के साथ नशे को जड़ से खत्म करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।
कोतवाल भावना कैंथोला ने कहा कि पुलिस नशे के धंधे को जड़ से मिटाने के लिए दिन-रात कार्य कर रही है। एसएसपी के नेतृत्व में नशे का बिल्कुल सफाया किया जाएगा। इसलिए पुलिस ने इसे अपना लक्ष्य बना लिया है। इस मौके प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा, महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र चौटाला, युवा प्रदेश महामंत्री विशाल मूर्ति भट्ट, युवा जिला महामंत्री विशाल गोस्वामी, शहर महामंत्री विमल सक्सेना, शहर कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे।