फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Traders agitated over power cuts

Haridwar News: बिजली कटौती पर भड़के व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 18 Jun 2023 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Traders agitated over power cuts

विज्ञापन
भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती होने से व्यापारियों का गुस्सा भड़क उठा। महानगर व्यापार मंडल ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। ऊर्जा निगम के अफसरों पर लापरवाही के आरोप लगाए और बिजली कटौती बंद न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।



जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि यात्रा सीजन चल रहा है। गर्मी चरम पर है लेकिन ऊर्जा निगम की लापरवाही से रोजाना स्थानीय लोग और श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं। उत्तरी हरिद्वार में रात में लोड की शिकायत से बार बार पूरी रात ट्रिपिंग हो रही है। अगर यही व्यवस्था कावड़ यात्रा से पूर्व सुधारी नहीं गई तो बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


डीएम से मांग करते हुए कहा कि ऊर्जा निगम के अफसरों को सप्लाई सुचारू रखने के निर्देश दिए जाएं। जो भी कमियां हैं उन्हें पूरा किया जाए। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, उपाध्यक्ष सुनील मनोचा ने कहा कि रात में कर्मचारियों के फोन नहीं उठते हैं। जिससे जनता में रोष है। प्रदर्शन करने वालों में खड़खडेश्वर अध्यक्ष भूदेव शर्मा, धर्मपाल प्रजापति, नाथीराम सैनी, एसएन तिवारी, दीपक मेहता, दामोदर दास, सोनू चौधरी, रिंकल सिंह, रॉकी कुमार, संजू शर्मा, गणेश शर्मा, राजू कुमार, अनिल कुमार, तरुण सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed