{"_id":"637cf41a2fed652618798fd3","slug":"token-system-started-for-ultrasound-relief-to-patients-haridwar-news-drn428895134","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: अल्ट्रासाउंड के लिए टोकन सिस्टम शुरू, मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: अल्ट्रासाउंड के लिए टोकन सिस्टम शुरू, मरीजों को राहत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने अधिक भीड़ वाली ओपीडी में टोकन शुरू सिस्टम शुरू कर करने जा रहा है। अल्ट्रासाउंड कक्ष में मंगलवार से ही टोकन सिस्टम व्यवस्था लागू हो गई है। इससे मरीजों की लाइन लगाने की झंझट खत्म हो गई है।
जिला अस्पताल में रोजाना 300 से लेकर 350 मरीजों को ओपीडी होती है। अस्पताल में 6 ओपीडी हैं। दो फिजिशयन, दो नेत्र विशेषज्ञ, एक बालरोग और एक ईएनटी की ओपीडी है। अस्पताल में सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन की ओपीडी और अल्ट्रासाउंड कक्ष में होती है। अल्ट्रासाउंड कक्ष में टोकन सिस्टम लागू होने से मरीजों को राहत मिली है। रोशनाबाद निवासी सरिता देवी ने बताया कि टोकन सिस्टम से किसी भी मरीज को लाइन में नहीं लगना पड़ा। फिजिशियन डॉ. संदीप टंडन समेत अन्य चिकित्सकों की ओपीडी में भी जल्द टोकन सिस्टम लागू हो जाएगा।
ऐसे काम करेगा टोकन
मरीज के अल्ट्रासाउंड कक्ष में जाते ही कर्मचारी की ओर से उसे एक नंबर आवंटित किया जाएगा। मरीजों के क्रम के आधार पर सीरियल नंबर के टोकन दिए जाएंगे। अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर डिस्पले लगाई गई है। जैसे ही बाहर डिस्पले में नंबर प्रदर्शित होगा मरीज अल्ट्रासाउंड करवाने पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
- टोकन सिस्टम से पहले अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर लंबी लाइन लगी रहती थी। लेकिन टोकन सिस्टम शुरू होने के बाद मरीजों को लाइन नहीं लगानी पड़ रही है।
- डॉ. संजय त्यागी, रेडियोलॉजिस्ट, जिला अस्पताल।
- टोकन सिस्टम शुरू करने के लिए मशीनें मंगवा ली हैं। अधिक भीड़ वाली ओपीडी में यह सिस्टम शुरू किया जा रहा है। जल्द ही अन्य ओपीडी में भी टोकन सिस्टम शुरू कर दिया जाएगा। सिस्टम शुरू होने से पहले कर्मियों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
- डॉ. सीपी त्रिपाठी, सीएमएस, जिला अस्पताल