फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   There will be no compromise on the quality of development works: Order

विकास कार्यों की गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा कोई समझौता: आदेश

Wed, 13 Nov 2024 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
There will be no compromise on the quality of development works: Order
हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने शिवालिकनगर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 06 की सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य पूजन कर शुरू कराया। नगरपालिका की ओर से राज्य वित्त मद से इस सड़क का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की ओर से विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद एवं स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। राज्य सरकार की ओर से स्वीकृत राज्य वित्त मद से पूरे नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 5.50 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, नाली आदि विकास कार्य शुरू कराए जा रहे हैं। अधिकारियों को सख्त निर्देश है कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का कोई समझौता न किया जाए।सरकार की विभिन्न योजनाओं से पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर है। भाजपा सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। जनता को मूलभूत सुविधाओं का और भी बेहतर लाभ दिलाने का भाजपा सरकार का वायदा लगातार धरातल पर नजर आ रहा है।
विज्ञापन


उद्घाटन कार्यक्रम में नगरपालिका के निवर्तमान सभासद अशोक मेहता, नामित सभासद चंद्रभान सिंह, आशुतोष शर्मा, इंद्र शर्मा, एसपी त्यागी, विपिन सैनी, विकास राठी, वैभव चौहान, अमित सैनी, सुभाष सैनी, वासु यादव, शिवांगी त्रिपाठी, विमलेश, संगीता, सुनीता, निकिता, अतुल वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed