फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The term expansion of the Board of the BJP

भाजपा की मंडल कार्यकारिणियों का विस्तार

Sat, 31 Dec 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 31 Dec 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के कनखल मंडल महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का स्वागत समारोह राजपूत धर्मशाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक मदन कौशिक ने कहा कि इससे भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार में तेजी आएगी।
विज्ञापन


कार्यकारिणी में मंडल अध्यक्ष बीना राजपूत, महामंत्री संध्या जोशी एवं पूनम शर्मा, उपाध्यक्ष आशा, लता सिंह, अदिश अरोड़ा, सुशीला, मंडल मंत्री रीना लोधी, हेमा अग्रवाल, मधु, सविता कुशवाहा, लता शर्मा, मायावती, कोषाध्यक्ष शैली त्यागी आदि का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में देवेंद्र मनवाल, संदीप अरोड़ा आदि शामिल हुए।    वहीं दूसरी ओर भाजपा के मध्य हरिद्वार की मंडल अध्यक्ष कामिनी सडाना ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महेंद्र कुकरेजा को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया। विधानसभा हरिद्वार चुनाव संयोजक विकास तिवारी ने भारत तनेजा को सह संयोजक मनोनित किया। भाजपा के सप्तऋषि मंडल महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन


जिसमें मंडल अध्यक्ष गोमती मिश्रा ने बताया कि जिला मंत्री मंजू रावत एवं पूजा जोशी को, उपाध्यक्ष गुड्डी भदोरिया, नीरु चतुर्वेदी, शीला त्रिपाठी, रंजना, गीता सरीन, पूजन मखीजा, कोषाध्यक्ष संजीला शर्मा, मंत्री कामिनी राजपूत, अंजू वधावर, पारो राणा, अनीता कश्यप, गीता, लक्ष्मी, सुधा चौहान, शशी शर्मा को, मीडिया प्रभारी रानी चौहान, बीना चौहान को नियुक्त किया। भाजपा के मंडल बहादराबाद में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने मंडल उपाध्यक्ष तरूण कुमार व अशोक कुमार शर्मा को, मंडल मंत्री में नरेंद्र पाल को मनोनीत किया। भाजपा की हरिद्वार विधानसभा प्रभारी प्रकाशवती को नियुक्त किए जाने पर खन्नानगर स्थित विधायक मदन कौशिक के कार्यालय पर उनका स्वागत किया। इस मौके पर अजित कुमार, सूरज मल्होत्रा, चंद्रकांत पांडेय, अंकित चुघ, भारती बिष्ट आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारी सम्मान समारोह की तिथि और संयोजक नियुक्त
 भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 5 से 12 जनवरी तक होने वाले नारी सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष रीता चमोली ने बैठक की। रीता चमोली ने बताया कि 9 जनवरी को हरिद्वार विधानसभा में, रानीपुर में 10 जनवरी को, हरिद्वार ग्रामीण में 11 को, ज्वालापुर में 12 जनवरी को, लक्सर विधानसभा में 8 जनवरी को कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम निर्धारित करते हुए हरिद्वार विधानसभा में संयोजक अनु कक्कड़ एवं प्रभारी रश्मि चौहान, कमला जोशी व अनीता शर्मा को रानीपुर में रजनी वर्मा एवं प्रभारी पूनम चौहान, लक्सर में संयोजक कुसुम गांधी एवं प्रभारी कमला जोशी, हरिद्वार ग्रामीण में संयोजक तृप्ता शर्मा, ज्वालापुर में संयोजक पूनम झा एवं प्रभारी संजना शर्मा को नियुक्त किया। वहीं दूसरी ओर रानीपुर विधानसभा के बूूथों के कार्यकर्ता सम्मेलन बहादराबाद गोल्डन पाम बैंकट हाल में एक जनवरी को होगा।

-
तेलूराम वाल्मीकि ने ज्वालापुर सीट से की दावेदारी
 ज्वालापुर विधानसभा सीट से भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तेलूराम वाल्मीकि ने दावेदारी की है। तेलूराम वाल्मीकि ने अपना रिज्यूम प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को सौंपते हुए अपने खूबी बतायी है। तेलूराम का कहना है कि क्षेत्र में समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहे है और पिछले 18 सालों से भाजपा की सेवा कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed