फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The students of PMshree Government Girls Inter College

Haridwar News: विज्ञान महोत्सव में प्रिया, नैंसी और श्रेया प्रथम

Thu, 17 Oct 2024 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
The students of PMshree Government Girls Inter College
ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में सीनियर वर्ग में पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर की छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। जिसमें खाद्य-स्वास्थ्य और स्वच्छता में प्रिया (कक्षा 11) प्रथम, विशाखा ने (कक्षा 11) द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन




राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी में हुए विज्ञान महोत्सव में गणितीय प्रतिरूपण एवं सांकनात्मक चिंतन में नैंसी (कक्षा 10) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। परिवहन और संचार में आकृति (कक्षा 11) ने द्वितीय स्थान और वंशिका (कक्षा 11) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। संसाधन प्रबंधन में दीपिका (कक्षा 10) की छात्रा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा 11 की खुशबू कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। आपदा प्रबंधन में श्रेया (कक्षा 10) ने प्रथम स्थान और जैनब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


मैथमेटिकल मॉडलिंग एंड कंप्यूटेशनल थिंकिंग की कैटेगरी में प्रथम स्थान मिताली (कक्षा 7 ए), नेचुरल फार्मिंग में द्वितीय स्थान काशिफा शिक्षा (कक्षा 7 ए), परिवहन एवं संचार में शुभ्रा तृतीय स्थान ( कक्षा 7 ए), डिजास्टर मैनेजमेंट में प्रथम स्थान इशिका सक्सेना (कक्षा 8ए) व विज्ञान ड्रामा में (कक्षा 9सी) की छात्राओं को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रधानाचार्य पूनम राणा, अंजना, विनीता ने मेधावी छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed