फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The police organized a parade of history-sheeters of

Haridwar News: ज्वालापुर कोतवाली में कराई हिस्ट्रीशीटरों की परेड

Mon, 05 Feb 2024 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
The police organized a parade of history-sheeters of
ज्वालापुर कोतवाली में पुलिस ने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई। सभी को अपराध की पुनरावृत्ति होने पर सख्त कार्रवाई के लिए चेताया गया। साथ ही हर महीने कोतवाली में हाजिरी लगाने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


रविवार को कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार, एसएसआई राजेश बिष्ट की मौजूदगी में कोतवाली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की परेड ली गई। हिस्ट्रीशीटर शराब, स्मैक, गांजा की तस्करी करने के साथ ही झगड़ों में लिप्त रहे हैं। इंस्पेक्टर रमेश सिंह तनवार ने सभी से वर्तमान में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। साथ ही हिदायत दी कि यदि किसी भी अपराध में उनकी संलिप्तता सामने आई या फिर अपराध में पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




कहा कि थाना क्षेत्र में जो भी कार्य कर रहे हैं, उसका विवरण कोतवाली में देना होगा। अपनी उपस्थिति कोतवाली में हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर में अंकित करानी होगी। अपराध की पुनरावृत्ति होने पर जिला बदर और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed