फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The pink vending zone has not been made but the shutters of the kiosk open

पिंक वेंडिंग जोन तो बना, नहीं खुले कियोस्क के शटर

Tue, 20 Sep 2022 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:12 AM IST
सार

उद्घाटन के इंतजार में आज तक कियोस्क के शटर ही नहीं खुल पाए हैं। जिसमें गंगा घाटों और आसपास सामान बेचने वाली महिलाओं को कियोस्क आवंटित कर स्वरोजगार को बढ़ावा देते हुए फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त रखने की योजना थी। सोमवार को अमर उजाला ने रोड़ीबेलवाला स्थित पिंक वेंडिंग जोन का जायजा लिया।

विज्ञापन
The pink vending zone has not been made but the shutters of the kiosk open

विस्तार

हरकी पैड़ी से सटे रोड़ीबेलवाला में महिलाओं के लिए प्रदेश का पहला पिंक वेंडिंग जोन एक साल पहले तैयार हो गया था। उद्घाटन के इंतजार में आज तक कियोस्क के शटर ही नहीं खुल पाए हैं। जबकि 85 ही कियोस्क आवंटन हो चुका है।
विज्ञापन

महिला उद्यमिता विकास को बढ़ावा देने के लिए एक साल पूर्व प्रदेश का पहला पिंक वेंडिंग जोन तैयार किया गया। जोन में 100 कियोस्क हैं। जिसमें गंगा घाटों और आसपास सामान बेचने वाली महिलाओं को कियोस्क आवंटित कर स्वरोजगार को बढ़ावा देते हुए फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त रखने की योजना थी। सोमवार को अमर उजाला ने रोड़ीबेलवाला स्थित पिंक वेंडिंग जोन का जायजा लिया। पता चला कि 15 वेंडिंग जोन का आवंटन ही नहीं हुआ। कियोस्क वाले स्थानों पर गंदगी फैली थी। जबकि इसके पीछे भिखारियों का जमवाड़ा लग रहा था। दुर्गंध से हाल खराब हो रहा था।
विज्ञापन

राज्य स्थापना दिवस पर होना था उद्घाटन
पिछले वर्ष राज्य स्थापना दिवस पर नवंबर में वेंडिंग जोन का उद्घाटन मुख्यमंत्री को करना था। मगर मुख्यमंत्री नहीं पहुंच पाए थे। जिसके बाद से आज तक इसका उद्घाटन ही नहीं हो पाया है। ऐसे में ये योजना केवल दम तोड़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई ने आगे किराये पर दे दिए कियोस्क
कियोस्क आवंटन होने के बाद भी महिलाएं फुटपाथ छोड़कर इनमें रोजगार चालू करने को तैयार नहीं है। कई महिलाओं ने कियोस्क किराये पर दे दिए हैं। किराये पर दिए कुछ कियोस्क में दुकानें खुली हैं। जबकि कुछ बाहरी लोगों को कियोस्क आवंटन करने का आरोप लगाते हुए नगर निगम में एक गुट के व्यापारी हंगामा तक कर चुके हैं।
पिंक वेंडिंग जोन का जल्द उद्घाटन कराने की तैयारी है। कुछ कियोस्क आवंटित होने रह गए हैं। आवेदन मिलते ही आवंटन की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
- श्याम सुंदर, सहायक नगर आयुक्त हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed