{"_id":"663fe62cf97228146305dae4","slug":"the-inspection-board-constituted-by-sridev-suman-haridwar-news-c-5-1-drn1032-411094-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मंडल ने किया मॉडल महाविद्यालय का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मंडल ने किया मॉडल महाविद्यालय का निरीक्षण
विज्ञापन
Iराजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी के शैक्षणिक संसाधानों का लिया जायजाI
राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी (हरिद्वार) का सत्र 2024-25 के लिए श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की ओर से गठित निरीक्षण मंडल ने स्थलीय एवं भौतिक निरीक्षण किया।
शनिवार को आठ विषयों में हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, संस्कृत विषयों में अस्थायी संबद्धता विस्तारण के लिए निरीक्षण दल के संयोजक एवं सदस्यों ने महाविद्यालय का जायजा लिया। टीम ने पुस्तकालय, शिक्षण कक्ष, प्रयोगशाला, कार्यालय एवं मीठीबेरी में निर्माणाधीन भवन आदि सभी संसाधनों काे देखा। निरीक्षण के दौरान सभी सदस्यों की ओर से संतोष व्यक्त किया गया।
संयोजक के रूप में प्रोफेसर दुर्गा कांत प्रसाद चौधरी व सदस्यों में प्रो. कल्पना पंत, प्रो. दिनेश शुक्ला, डॉ. अरुणिमा, डॉ. जुनीष कुमार, डॉ. अशोक मैंदोला, डॉ. शैफाली शुक्ला, डॉ. सुनीता नौटियाल, केशव लाल आर्य आदि रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अर्चना गौतम ने निरीक्षण में आई टीम का धन्यवाद व्यक्त किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर महाविद्यालय की अस्थाई संबद्धता समिति के संयोजक डॉ. सुनील कुमार, प्रो. सतेंद्र कुमार, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. कुलदीप चौधरी, डॉ. सुनीता बिष्ट, डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. लक्ष्मी मनराल, शशिधर उनियाल, पूनम सिंह, कुलदीप, सूरज अदि मौजूद रहे।