{"_id":"676b2e008ae114612f0964d4","slug":"the-initiative-to-beautify-the-gurukul-of-swami-shraddhana-haridwar-news-c-5-1-drn1030-578170-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: सप्ताह में तीन दिन प्राचीन गुरुकुल में होगा शाेध और संसाधन का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: सप्ताह में तीन दिन प्राचीन गुरुकुल में होगा शाेध और संसाधन का कार्य
विज्ञापन
Iगुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने शिलापट्ट का किया अनावरणI
स्वामी श्रद्धानंद के सपनों के गुरुकुल को विरासत के रूप में संवारने की पहल गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की ओर से शुरू कर दी गई। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सत्यपाल सिंह ने स्वामी श्रद्धानंद शोध संसाधन संस्थान के शिलापट्ट का लोकार्पण किया।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने प्रो. सत्यदेव निगमालंकार को सप्ताह में तीन दिन संस्थान की कार्य विधियों और शोध के क्षेत्र में कार्य करने का दायित्व सौंपा। इसके साथ ही शिक्षकाें और अन्य प्रबुद्ध वर्ग से सुझाव भी लिए।
समविश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. हेमलता ने कहा कि सम विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों ने पुण्य भूमि में 99वें बलिदान दिवस पर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इससे सम विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ा है। उन्होंने विश्वविद्यालय के एनएसएस और एनसीसी के कैंप कांगड़ी गांव में आयोजित करने के निर्देश दिए। कहा कि विश्वविद्यालय नैक के अवलोकन के दौरान अपनी तैयारी जोर शोर से कर रहा है। निश्चित ही इस बार विश्वविद्यालय ‘ए’ ग्रेड लाकर अपना पुराना गौरव बनाए रखने में कामयाब होगा।
विज्ञापन
इस दौरान समविश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, प्रो. प्रभात कुमार, वित्त अधिकारी प्रो. देवेन्द्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद