{"_id":"5f6a3df88ebc3edecb504f25","slug":"the-houses-of-the-poor-will-also-be-bright-in-chandpur-haridwar-news-drn3568994102","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल पहले लगे खंबों पर दो दिन में खींच गए बिजली तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल पहले लगे खंबों पर दो दिन में खींच गए बिजली तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरी। क्षेत्र के चांदपुर गांव के गरीब परिवारों के घर भी जल्द बिजली की रोशनी से जगमग हो जाएंगे। ऊर्जा निगम ने गरीब परिवारों को निशुल्क बिजली कनेक्शन देने के लिए एक साल पहले बिजली के खंभे खड़े कर दिए थे। इसके बाद विभाग आगे का काम करना भूल गया। अमर उजाला में खबर छपने के बाद हरकत में आए ऊर्जा निगम ने यहां लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है।
चांदपुर गांव के कुछ घरों के आसपास बिजली के खंभे नहीं थे। यहां सभी गरीब परिवार रहते थे। एक साल पहले ऊर्जा निगम ने इन गरीब परिवारों को बिजली का कनेक्शन देने के लिए बिजली की लाइन पहुंचाने का काम शुरू किया था। विभाग ने यहां बिजली के 12 खंभे खड़े किए थे और उसके बाद तार खिंचना भूल गया। गरीब परिवार भी अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इसके बाद 20 सितंबर के अंक में अमर उजाला ने ‘सौभाग्य योजना से नहीं बदली तकदीर’ शीर्षक से प्रमुख के साथ खबर प्रकाशित की और गरीब परिवारों की समस्या को उजागर किया। इसके बाद ऊर्जा निगम के अधिकारी हरकत में आए और काम पर जुट गए। मंगलवार को चार खंभों में लाइन खींच दी गई है और बाकी का काम जारी है।
-----------------
ग्रामीणों ने अमर उजाला का जताया आभार
ग्राम प्रधान कोसीन, अब्बास अली, जियाउल हक, रईयान, रोहतास, सुनील, जब्बार अली, नय्यूम आदि लोगों का कहना है कि अमर उजाला की खबर ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों की आंखें खोलने का काम किया है। चार खंभों पर बिजली तार खींचे जाने के बाद उम्मीद जगी है कि प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत पात्र लोगो को नि:शुल्क बिजली के कनेक्शन मिल जाएंगे। उन्होंने अमर उजाला का आभार जताया।
विज्ञापन
-----------------
चांदपुर गांव में प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत बिजली के खंभों पर तार खींचने का काम शुरू करा दिया गया है। लाइन खिंचने का काम पूरा होने के बाद ग्रामीणों को कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-राजीव लोचन, सहायक अभियंता ऊर्जा निगम।