{"_id":"612fcfcb8ebc3e6ee2353293","slug":"the-girl-got-justice-after-11-months-haridwar-news-drn3891535161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: काम करने के बदले भुगतान नहीं मिलने से परेशान युवती को 11 महीने बाद मिला न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: काम करने के बदले भुगतान नहीं मिलने से परेशान युवती को 11 महीने बाद मिला न्याय
Thu, 02 Sep 2021 10:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:44 AM IST
सार
ग्राम मोरना जिला बिजनौर निवासी संध्या ने अक्तूबर 2020 में एस एंड एस प्रिंट ओपेक सिडकुल हरिद्वार में कार्य किया। कंपनी प्रबंधन ने उसका भुगतान नहीं किया। संध्या ने कंपनी के कई चक्कर काटे। सुनवाई नहीं होने पर श्रम कार्यालय की शरण ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंपनी में काम करने के बदले भुगतान नहीं मिलने से 11 महीनों से परेशान युवती को आखिरकार बुधवार को न्याय मिल गया। युवती ने भुगतान के लिए कंपनी प्रबंधन से लेकर श्रम कार्यालय के चक्कर काटे, लेकिन उसे न्याय जिलाधिकारी के जन सुनवाई के दौरान मिला। जिलाधिकारी ने कंपनी प्रबंधन को तत्काल एक दिन के भीतर भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ग्राम मोरना जिला बिजनौर निवासी संध्या ने अक्तूबर 2020 में एस एंड एस प्रिंट ओपेक सिडकुल हरिद्वार में कार्य किया। कंपनी प्रबंधन ने उसका भुगतान नहीं किया। संध्या ने कंपनी के कई चक्कर काटे। सुनवाई नहीं होने पर श्रम कार्यालय की शरण ली।
विज्ञापन
वहां भी न्याय नहीं मिला तो जिलाधिकारी कार्यालय में गुहार लगाई। बुधवार को कलक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी के जन सुनवाई के दौरान संध्या के मामले में सुनवाई हुई। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कंपनी प्रबंधन और श्रम विभाग के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन
श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी प्रबंधक को नोटिस भेजा गया। लेकिन प्रबंधक ने उसे लेने से इंकार कर दिया था। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने कंपनी के प्रबंध निदेशक को तत्काल पूर्ण भुगतान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद कंपनी के प्रबंध निदेशक ने कहा कि संध्या का लंबित भुगतान बुधवार को ही कर दिया जाएगा।