{"_id":"6734eb4b03f3b5433b0cd777","slug":"the-family-had-gone-to-attend-a-wedding-thieves-stole-their-belongings-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-125344-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: शादी में शामिल होने गया था परिवार, चोरों ने उड़ाया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: शादी में शामिल होने गया था परिवार, चोरों ने उड़ाया सामान
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर कलां में परिवार के शादी में जाने का फायदा उठाते हुए चोर ताला तोड़कर लाखों रुपये की कीमत के जेवरात और 13 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सोने-चांदी के जेवरात बेटी की शादी के लिए खरीदे थे।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को इरशाद पुत्र रोढा निवासी नसीरपुर कलां अपने परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर धनपुरा में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गए हुए थे। चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गए। कमरे के अंदर रखी अलमारी से सोने और चांदी के जेवरात ओर 13 हजार रुपये चोरी कर लिए गए।
बुधवार सुबह इरशाद और उसका परिवार घर पर पहुंचा तो टूटा ताला हैरान रह गए। अंदर पहुंचकर देखा तो जेवरात व नकदी गायब मिले। इरशाद ने बताया कि बेटी की शादी के लिए लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात खरीदे थे। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।