फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The elephant chased the farmer and also ran behind the car

Haridwar News: हाथी ने किसान को दौड़ाया और कार के पीछे भी लगाई दौड़

Sun, 22 Sep 2024 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
The elephant chased the farmer and also ran behind the car

विज्ञापन
लालढांग क्षेत्र के मंगोलपूरा गांव में हाथी ने खेत में रखवाली कर रहे किसान को दौड़ा दिया। किसी तरह किसान ने भागकर अपनी जान बचाई। साथ ही लालढांग गैंडीखाता मार्ग पर भी हाथी ने एक कार की लाइट जलती देख उसके पीछे दौड़ लगा दी। हाथी के आतंक से ग्रामीणों भय का माहौल बना हुआ है। हाथियों के लगातार आने से ग्रामीणों भी रोष बना हुआ है। सोलर फेंसिंग की मरम्मत की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात को मंगोलपुरा गांव में गंगाराम और रामकिशन खेत में रखवाली करने गए थे। तभी अचानक हाथी खेत में आ धमका। गंगाराम ने तो खेत में बने मचान पर चढ़कर जान बचाई, जबकि रामकिशन ने भागकर किसी तरह जान बचाई। गांव में लोगों को जब रामकिशन के साथ घटी घटना के बारे में पता चला वह ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और हाथी को शोर शराबा कर भगाया।
विज्ञापन




वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि इसी जगह पर एक सितंबर की रात को खेत में रखवाली कर रहे किसान दयाराम सैनी पर हाथी ने हमला कर दिया था। उसकी मौत हो गई थी। तब से हाथी लगातार खेतों में आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार की रात दो बजे अहसान अहमद बिजनौर से कार लेकर आ रहे थे। तभी गैंडीखाता-लालढांग मार्ग पर खड़ा हाथी लाइट देखकर कार की तरफ दौड़ पड़ा। चालक ने आनन-फानन में कार को मोड़कर भागकर अपनी जान बचाई। तभी वन बिट अधिकारी अमित सैनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हाथी को मार्ग से भगाया। इससे पूर्व भी रात में हाथी के मार्ग आने से वाहन रुक गए थे।



हाथियों को रोकने के लिए प्रबंध करने की उठाई मांग

ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी, रामगोपाल, हरपाल सिंह गरीबा सिंह, हरेंद्र सिंह ने कहा कि हाथियों को खेतों की तरफ आने से रोकने के लिए खेत किनारे लगी सोलर फेंसिंग की मरम्मत कराई जाए। इसकी मांग की गई थी, लेकिन घटना के 20 दिन बाद भी सोलर फेंसिंग की मरम्मत नहीं हो पाई है। ऐसे में ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। ये कार्रवाई न होने पर डीएफओ हरिद्वार का घेराव किया जाएगा।




क्या बोले रेंजर



श्यामपुर रेंज के रेंजर पंकज ध्यानी ने बताया कि किसान को हाथी ने दौड़ाया नहीं है। हमारी टीम भी वहां लगी हुई है। बराबर गश्त किया जा रहा है। सोलर फेंसिंग की मरम्मत के लिए पत्राचार किया गया है। बजट की स्वीकृति होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed