फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Kumbh 2027 Rs 65 Lakh Footpaths to Improve Access to Railway Station and Roadways Uttarakhand news

हरिद्वार कुंभ: 65 लाख से रेलवे-रोडवेज तक बनेंगे पैदल मार्ग, श्रद्धालुओं के लिए होगी सुविधा, लगेंगे संकेतक

Mon, 21 Sep 2026 04:11 PM IST
Renu Saklani कृष्णकांत मणि त्रिपाठी, माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
कृष्णकांत मणि त्रिपाठी, माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Mon, 21 Sep 2026 04:11 PM IST
सार

कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन और रोडवेज से धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए पैदल रास्तों को बेहतर किया जाएगा। रास्तों पर दिशा बताने वाले संकेतक भी लगाए जाएंगे, ताकि भीड़ के बीच यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में आसानी हो।

विज्ञापन
Haridwar Kumbh 2027 Rs 65 Lakh Footpaths to Improve Access to Railway Station and Roadways Uttarakhand news
हरिद्वार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों के तहत, धार्मिक स्थल के साथ-साथ रेलवे और रोडवेज तक पहुंच मार्ग को सुगम बनाने की योजना पर काम चल रहा है। इस योजना के अंतर्गत, कुंभ मेला के प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने से धर्मनगरी में पैदल राहगीरों की सुविधा में सुधार होगा। करीब 65 लाख रुपये से इन यातायात के स्थलों तक पहुंच मार्ग को चौतरफा विकसित किया जा रहा है। मेला प्रशासन का दावा है कि यह कार्य अक्तूबर के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

फुटपाथ का निर्माण रेलवे और रोडवेज तक किया जाएगा। इस पहुंच मार्ग का निर्माण चौतरफा किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में आसानी होगी। यह पहल कुंभ मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हाल ही में, आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई।

विज्ञापन


इस बैठक में सभी विभागों को समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने कहा कि समय कम होने की दशा में योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने की आवश्यकता है। उन्होंने विभागों को अपने दायित्वों से जुड़े कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए और प्रत्येक विभाग को प्रस्तावित कार्यों के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ मेले की व्यवस्थाओं के तहत, हरिद्वार में सूखी नदी पर डबल लेन पुल के निर्माण के लिए शहरी विकास विभाग को धनराशि मंजूर की गई है। इसके अतिरिक्त, मायापुर स्क्रैप चौनल पर दक्षद्वीप व बैरागी कैंप को जोड़ने वाले सेतु के निर्माण के लिए भी मंजूरी प्रदान की गई है। इन विकास कार्यों से मेले के दौरान यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा में वृद्धि होगी।

ये भी पढे़ं...देहरादून क्राइम: पत्नी को मारी गोली, फिर पुलिस को किया फोन; बोला-मैंने हत्या कर दी, वारदात के बाद पति फरार

बोले जिम्मेदार :

हरिद्वार कुंभ 2027 को भव्य और दिव्य बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्यों को गति दी जा रही है। रेलवे और रोडवेज तक पहुंच मार्ग को सुगम बनाने, फुटपाथों के निर्माण और पुलों के विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे कुंभ मेला का आयोजन अधिक सुचारू और सफल हो सकेगा। इसके अलावा अतिक्रमण को भी पूरी तरह साफ किया जा रहा है। जल्द ही एक भव्य स्वरूप सामने आएगा।- दयानंद सरस्वती, अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed