{"_id":"68111d0a6d74c42021023be4","slug":"the-district-judge-held-a-meeting-with-the-bar-and-bench-for-the-success-of-the-lok-adalat-haridwar-news-c-5-1-gkp1010-677376-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: लोक अदालत की सफलता के लिए जिला जज ने की बार और बेंच के साथ बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: लोक अदालत की सफलता के लिए जिला जज ने की बार और बेंच के साथ बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोशनाबाद। वादकारियों को सस्ता सुलभ व शीघ्र न्याय दिलाने के उद्देश्य से जिला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज प्रशांत जोशी की अध्यक्षता में मंगलवार को बार और बेंच की बैठक हुई। इसमें 10 मई को आयोजित होने वाले लोक अदालत की सफलता की रूपरेखा बनीं। बताया गया कि लोक अदालत का आयोजन हरिद्वार, रुड़की और लक्सर स्थित न्यायालयों में किया जाएगा।सिविल जज सीनियर डिवीजन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने बताया कि इसमें फौजदारी के शमनीय वाद, एक्ट, बैंक धन, दुर्घटना प्रतिकर, श्रम व बिल वाद, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, वेतन और भत्तों से जुड़े मामले, सर्विस मामले, राजस्व व अन्य सिविल वाद जिनमें सुलह-समझौता से निस्तारणस संभव है वह निस्तारित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जो कोई भी वादकारी अपना वाद राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहता है, वह संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र दे सकता है। उन्होंने बार और बेंच दोनों से अपील की कि वादकारी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का लाभ उठाएं इस दिशा में सभी को सार्थक पहल करनी होगी।