{"_id":"586942ef4f1c1b047feeca66","slug":"the-congress-government-has-fed-the-public-bansal","type":"story","status":"publish","title_hn":" कांग्रेस सरकार से आजिज आ चुकी है जनता : बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकार से आजिज आ चुकी है जनता : बंसल
hridwar uttrakhanda india
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार पर बरसे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सरकार से आम जनता तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री बहादरपुर जट गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस सरकार का मुखिया ही भ्रष्टाचार में लिप्त हो वह सरकार विकास कैसे कर सकती है। आगामी चुनाव में जनता कांग्रेस को हराकर सबक सिखायेगी। विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल व विधायक स्वामी यतीशवरानंद तथा जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कार्यकर्ताओं से केन्द्र सरकार की उपलब्धियां और कांग्रेस राज्य सरकार की खामियां जनता तक पहुंचाने को कहा है। सम्मेलन में जिला महामंत्री जयपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष अश्विनीपाल, सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौहान, चुनाव संयोजक सत्यकुमार चौधरी, प्रणव यादव, जिवेन्द्र तोमर, चन्द्रकिरण, नकली सिंह सैनी, बिजेंद्र सिंह चौहान आदि ने विचार व्यक्त किये। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ संयोजकों को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन