{"_id":"6af309e16dbf08de7f04044b","slug":"the-chhappan-bhog-presented-to-the-lord-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-156499-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: अन्नकूट पर्व पर भगवान को लगाया गया छप्पन भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: अन्नकूट पर्व पर भगवान को लगाया गया छप्पन भोग
विज्ञापन
- संतों और श्रद्धालुओं के लिए आयोजित हुआ भंडारा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। अन्नकूट पर्व पर हरिद्वार स्थित उछाली आश्रम में गोवर्धन पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण को विधि-विधान से छप्पन भोग अर्पित किए गए। पूजा-अर्चना और विशेष आरती के बाद विश्व कल्याण की कामना की गई। इसके अलावा अन्य आश्रमों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों को प्रसाद वितरित किया गया। आश्रम के प्रमुख श्रीमहंत विष्णु दास महाराज ने कहा कि अन्नकूट पर्व हमें अन्न के प्रति सम्मान, सेवा, समर्पण और परोपकार की भावना का संदेश देता है। अन्न का दान और जरूरतमंदों की सेवा करना भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। इस अवसर पर महंत ज्योतिर्मयानंद, अमन दास, राघवेंद्र दास, कठिया बाबा और महंत प्रेम दास सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।