{"_id":"6af3076d7ee775d70c0a808c","slug":"saint-basant-singh-was-the-embodiment-of-penance-singh-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-156497-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह: ज्ञानदेव सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह: ज्ञानदेव सिंह
विज्ञापन
फोटो
- पंचायती अखाड़ा निर्मल में संत समागम एवं श्रद्धांजलि समारोह आयोजित
- 13 अखाड़ों के संतों ने ब्रह्मलीन संत को अर्पित किए श्रद्धासुमन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में निर्मल कुटिया जौहल जालंधर (पंजाब) के संस्थापक ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह महाराज, संत ज्ञान सिंह महाराज और संत हरभजन सिंह की पुण्य स्मृति में संत समागम एवं श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान श्री गुरुग्रंथ साहिब का भोग लगाकर अरदास की गई। सभी 13 अखाड़ों के संतों ने ब्रह्मलीन संतों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष एवं निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री ने किया। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह महाराज तपस्वी और वीतरागी संत थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ मानवता की सेवा में समर्पित किया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व निर्मल संप्रदाय के साथ-साथ सामाजिक जीवन के लिए भी प्रेरणादायक है।
कहा कि निर्मल कुटिया जौहल जालंधर के वर्तमान महंत जसपाल सिंह अपने गुरु की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने के साथ ही निर्मल संप्रदाय की सेवा परंपरा और आदर्शों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री ने कहा कि ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह, संत ज्ञान सिंह और संत हरभजन सिंह निर्मल संप्रदाय के वरिष्ठ संत थे। उन्होंने धर्म और समाज की अविरल सेवा की। समारोह में निर्मल कुटिया हजारा के महंत गुरविंदर सिंह, श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के सचिव महंत जगतार मुनि, महामंडलेश्वर अरुणदास, महंत सूरजदास, महंत रविदेव शास्त्री, महंत हरिहरानंद, महंत सुतीक्ष्ण मुनि, महंत जमनादास, महंत दामोदरशरण आदि मौजूद रहे।