{"_id":"6af308a4eb8b0436c2088a3a","slug":"crowds-gather-for-bhai-dooj-haridwar-news-c-35-1-hrd1011-156496-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: भैया दूज के लिए उमड़ी भीड़, मिठाई-उपहारों की हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: भैया दूज के लिए उमड़ी भीड़, मिठाई-उपहारों की हुई खरीदारी
विज्ञापन
- गोवर्धन पूजा भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
धनौरी। दिवाली के बाद मनाए जाने वाले भैया दूज पर्व को लेकर मंगलवार को धनौरी और आसपास के बाजारों में खूब चहल-पहल रही। त्योहार की खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजारों में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मिठाई, कपड़े और उपहारों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लोगों ने अपनी बहनों के लिए मिठाइयों के साथ कपड़े और विभिन्न उपहार खरीदे।
वहीं, क्षेत्र के कई गांवों में मंगलवार को गोवर्धन पूजा भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। लोगों ने घरों में गोवर्धन भगवान के चित्र बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। धनौरी निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि सनातन धर्म में भैया दूज का विशेष महत्व है। इस दिन बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं, भाई बहनों को उपहार भेंट करते हैं। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस बार भैया दूज बुधवार को मनाई जाएगी।