फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The brahmacharis were frightened by the fear of defeat: Tiwari

हार की डर से बौखला गए ब्रह्मचारी: तिवारी

Wed, 09 Feb 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The brahmacharis were frightened by the fear of defeat: Tiwari
भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि पांच साल बनाम 15 दिन हरिद्वार की जनता का मुद्दा है। जनता जब कांग्रेस प्रत्याशी और उनके समर्थकों से पूछ रही है कि आप पांच साल कहां थे तो वह बौखलाहट में गैर जिम्मेदाराना कृत्य कर रहे हैं। जिसे हरिद्वार की जनता बरदाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तरी हरिद्वार की कालोनियों के पार्कों में बाहरी राज्यों से आए लोगों को हुड़दंग मचाते देखा जा सकता है। कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले में कौन लोग हैं, प्रशासन को जांच करनी चाहिए। बिना अनुमति के कांग्रेस कार्यकर्ता शहर में बैनर-पोस्टर और होर्डिंग लगा रहे हैं। प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव संयोजक अनिल कुमार, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह, विधानसभा मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर, शिखर पालीवाल और संजय त्रिवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरिद्वार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक पर चुनाव प्रचार नहीं करने देने का आरोप लगाया है।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि चुनाव पांच साल बनाम बीस साल के आधार पर हो रहा है। चुनाव में उठ रहे सवालों से विधायक कौशिक बौखला गए हैं। उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। बैरागी कैंप में प्रचार के दौरान सुनियोजित तरीके से हंगामा कराया गया। जनता सब समझती है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष रहने के दौरान उनके प्रयासों से मेला अस्पताल का निर्माण हुआ। ज्वालापुर में तीस बेड का अस्पताल बना। भल्ला कालेज में स्पोर्ट्स स्टेडियम व बैडमिंटन कोर्ट बने। बाहरी बताए जाने के सवाल पर सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि उन्हें बाहरी बताकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। वो विद्यार्थी बनकर हरिद्वार में पढ़ने आए थे। शिक्षा पूरी करने के बाद यहीं के हो गए। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाना चाहिए। इस दौरान विमला पांडेय, अरविंद शर्मा, संजय शर्मा, संतोष शर्मा, नईम कुरैशी, धर्मपाल ठेकेदार, नितिन तेश्वर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed