{"_id":"6681c6a1a887d8f93b0e63e4","slug":"the-accused-who-raped-a-girl-who-came-to-her-sisters-house-was-arrested-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-119846-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बहन के घर आई युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीन माह से था कर रहा शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बहन के घर आई युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीन माह से था कर रहा शोषण
Mon, 01 Jul 2024 01:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पथरी (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, पथरी (रुड़की)
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 01:22 PM IST
सार
युवती पिछले छह माह से अपनी बहन के घर रह रही थी। पड़ोस का युवक उसे डरा धमका कर पिछले तीन माह से दुष्कर्म कर रहा था। पांच जून को युवती के घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
जेल
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
थाना क्षेत्र में बहन के घर आई युवती से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
खानपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पिछले छह माह से वह अपनी बहन के घर रह रही थी। पड़ोस का युवक उसे डरा धमका कर पिछले तीन माह से दुष्कर्म कर रहा था। पांच जून को युवती के घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर दी। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...New Criminal Law: नए कानून के तहत हरिद्वार में हुआ पहला मुकदमा दर्ज....सीएम धामी ने कहा-आज ऐतिहासिक दिन
विज्ञापन
पुलिस ने घर में घुसकर दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया था। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी सन्नी निवासी धनपुरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।