फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Teachers destroyed larvae by campaigning against dengue

शिक्षकों ने डेंगू के खिलाफ अभियान चलाते हुए नष्ट कराया लार्वा

Mon, 21 Sep 2020 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Teachers destroyed larvae by campaigning against dengue
डेंगू के लार्वा को नष्ट करने के लिए दवाई का छिड़काव करते कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
जिलाधिकारी सी रविशंकर के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज के नेतृत्व में डेंगू के खिलाफ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को अभियान के तहत शिक्षकों ने लोगों को डेंगू के लार्वे के स्रोत और लार्वा को नष्ट करने और आवश्यक रसायन एवं कीटनाशक के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने आवासीय क्षेत्रों, कबाड़ की दुकानों, कार्यालयों, आश्रमों, धर्मशालाओं एवं होटलों तथा इन स्थानों पर रखे गए फ्रिज, कूलर, गमलों व टायर आदि में जमा पानी की सफाई कराई। अभियान के तहत जनपद के अधिकांश स्कूलों में छिड़काव करते हुए लार्वा नष्ट करने की कार्रवाई की गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि डेंगू का लार्वा पनपने की संभावित जगहों पर कीटनाशक छिड़काव और जन-जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed