{"_id":"591b392a4f1c1b8a51f2305e","slug":"teacher-tampered-with-beaten-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका से की छेड़छाड़, भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका से की छेड़छाड़, भाई को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Tue, 16 May 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन मांगने गई एक शिक्षिका ने स्कूल प्रबंधक और उसके परिचित पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर शिक्षिका के भाई को बुरी तरह पीटा भी गया । पीड़िता के भाई की शिकायत पर सिडकुल पुलिस ने स्कूल प्रबंधक, परिचित के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
घटना 13 मई की है। क्षेत्र की एक सरकारी कालोनी में रहने वाली एक युवती हेतमपुर में शिवम एकेडमी स्कूल में पढ़ाती थी। करीब दो माह पूर्व शिक्षिका ने इस्तीफा दे दिया था, लेकिन उसकी तनख्वाह नहीं मिली थी। 13 मई को शिक्षिका अपने भाई के साथ तनख्वाह मांगने गई। आरोप है कि स्कूल प्रबंधक कृष्णपाल शर्मा उसके परिचित चौधरी नाम के व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। जब उसके भाई ने विरोध किया तब उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता, उसका भाई दो दिन तक डरे सहमे रहे। मंगलवार को थाना सिडकुल पहुंचकर उन्होंने पुलिस को आपबीती सुनाई। थानाध्यक्ष सिडकुल कमल मोहन भंडारी ने बताया कि स्कूल प्रबंधक और उसके परिचित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पेशे से पेशे प्रॉपर्टी डीलर भी है और ऋषिकेश का रहने वाला है। पिछले कई साल से यहां ही रह रहा है। आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होगी।