{"_id":"5fad74a18ebc3e9bf6237b9f","slug":"sweaters-distributed-to-120-municipal-employees-haridwar-news-drn361848155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार : शांतिकुंज परिवार द्वारा नगर निगम के 120 कर्मचारियों को बांटे गए स्वेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार : शांतिकुंज परिवार द्वारा नगर निगम के 120 कर्मचारियों को बांटे गए स्वेटर
Fri, 13 Nov 2020 11:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
शांतिकुंज
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
भूपतवाला स्थित श्री राधाकृष्ण धाम आश्रम में शांतिकुंज परिवार के प्रमुख डॉ. चिन्मय पंड्या की ओर से नगर निगम के 120 कर्मचारियों को गर्म स्वेटर वितरण किए गए। उन्होंने कोरोनाकाल में विशेष भूमिका निभाने पर कर्मचारियों के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
डॉ. चिन्मय पंड्या ने पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और युवा समाजसेवी आकाश भाटी के माध्यम से नगर निगम के एक जोन के कर्मचारियों को स्वेटर वितरण किए। श्रीराधाकृष्ण धाम के परमाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण फिर तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन
इसका फैलाव रोकने के लिए नगर निगम के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मेहनत से काम कर रहे हैं। आकाश भाटी ने शांतिकुंज प्रमुख के साथ पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के कार्यों की सराहना की। सेनेटरी इंस्पेक्टर विकास छाछर ने शांतिकुंज परिवार के साथ पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी का आभार जताया। इस दौरान हरीश नाते, डॉ. सुखराज, नितिन यादव, नितिन शर्मा, शरद शर्मा, वेदांत उपाध्याय, शिवम गिरि, शिवकुमार राजपूत, नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन