फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Students immersed in musical note

संगीतमय ध्यान में डूबे विद्यार्थी

Fri, 01 Apr 2016 12:03 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Fri, 01 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Students immersed in musical note
संगीत में डूबे छात्र - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के नेतृत्व में मृत्युजंय सभागार में संगीतमय ध्यान का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय सरोद वादक डा. अभिजीत घोष के संगीतमय ध्यान ने विद्यार्थियों को आनंद के सागर में डुबो दिया।

विज्ञापन

डा. घोष व डा. प्याली मिश्र की तुकबंदी के साथ मधुवंती, चारुकेशी व किरवानी आदि रागों में विद्यार्थियों ने ध्यान में डुबकी लगाई। करीब दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में डा. घोष ने कई राग प्रस्तुत करते हुए संगीत के माध्यम से ध्यान करने की नई तकनीक के बारे में बताया। राग मधुवंति के स्वर विस्तार के साथ अलाप तान व राग जोग पर छोटा ख्याल की प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ देसंविवि के कुलपति शरद पारधी एवं प्रतिकुलपति डा. चिन्मय पंड्या ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। डा. अभिजीत घोष एवं डा. प्याली मिश्र ने गायत्री परिवार प्रमुख डा. प्रणव पंड्या व श्रद्धेया शैल दीदी से भेंट परामर्श किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed