फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Statements of DPO and CDPO in-charge of expired milk and syrup case recorded

Haridwar News: एक्सपायरी दूध व सिरप मामले प्रभारी डीपीओ, सीडीपीओ के बयान दर्ज

Thu, 17 Jul 2025 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Statements of DPO and CDPO in-charge of expired milk and syrup case recorded
हरिद्वार। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-20 में एक्सपायरी पाउडर दूध और सिरप के मामले में प्रभारी डीपीओ और सीडीपीओ के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच कमेटी के अध्यक्ष सीएमओ डाॅ. आरके सिंह ने रिकॉर्ड भी अपने कब्जे में रख लिए हैं। प्रकरण में डीपीओ और सीडीपीओ पर भी कार्रवाई की तलवार लटक चुकी है।
विज्ञापन

सलेमपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-20 में बच्चों को दिए जाने वाला दूध पाउडर एक्सपायर हो गया था। सिरप भी गर्भवती महिलाओं और बच्चों को नहीं दिए जाने से एक्सपायरी कर गया था। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र से दूध पाउडर और सिरप बाहर निकालकर अधिकारियों से शिकायत की थी।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना का दूध की जांच करने के लिए सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने कमेटी बनाई थी। सीएमओ डाॅ. आरके सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को रोशनाबाद स्थित सीएमओ डाॅ. आरके सिंह के कार्यालय में प्रभारी डीपीओ सुलेखा सहगल और प्रभारी सीडीपीओ प्रीति भंडारी पेश हुईं, जिनसे सीएमओ की ओर से बयान दर्ज किए गए। उन्होंने दूध के स्टॉक और न बांटने की वजह को पूछा। डीपीओ और सीडीपीओ की ओर से अपने बयान दर्ज कराए गए।

सीएमओ डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि पाउडर दूध और सिरप के रिकॉर्ड को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि बयान और दस्तावेजों की जांच की बारिकी से जाएगी। बताया कि जल्द रिपोर्ट तैयार कर मुख्य विकास अधिकारी को भेजी जाएगी। जिसमें दोषी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी संस्तुति की जाएगी। जिसकी चपेट में डीपीओर और सीडीओ पर भी आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed