सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वाहन चालकों को यातयात के नियमों के बारे में अवगत कराया। इसके साथ ही बैंक कर्मियों ने पॉलिसी के बारे में बताया।
नेहरू युवा क्लब के सभगार में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस की अध्यक्षता में कार्यक्रमा का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय ध्यान रखें कि आपके परिवार के साथ ही और लोगों का परिवार भी उनके घर आने का इंतजार करता है। यातयात के नियमों का पालन करने से वाहन चालक चालान कटवाने से भी बस सकते हैं। कार्यक्रम में शहर के लगभग 60 वाहन चालकों (बस,विक्रम,ऑटो,ई-रिक्शा) को पीएनबी के मंडल कार्यालय हरिद्वार के प्रबंधक हरमिंदर सिंह पाल ने भारत सरकार की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप कुमार राय, पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश उपाध्याय, यातयात निरीक्षक अखिलेश कुमार, विकास पुंडीर मौजूद रहे।