{"_id":"636d2a93a5ca5c6bc701ac5e","slug":"son-will-give-alimony-to-the-parents-of-20-thousand-per-month-haridwar-news-drn4278067141","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: एसडीएम कोर्ट ने दिए निर्देश, बुजुर्ग माता-पिता को 20 हजार प्रति माह गुजारा भत्ता देगा बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: एसडीएम कोर्ट ने दिए निर्देश, बुजुर्ग माता-पिता को 20 हजार प्रति माह गुजारा भत्ता देगा बेटा
Fri, 11 Nov 2022 12:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 12:10 AM IST
सार
एसडीएम ने मामले की सुनवाई करते हुए बुजुर्ग दंपति के बेटे शरद शर्मा को कोर्ट में तलब किया। एसडीएम ने उन्हें अपने कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में समझाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत बेटे को अपने बुजुर्ग माता-पिता को गुजारे भत्ते के रूप में 20 हजार रुपये प्रति माह देने होंगे। एसडीएम की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। प्रत्येक माह बुजुर्ग दंपति को गुजारे भत्ते की रकम उपलब्ध कराने के लिए पुलिस को भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
ज्वालापुर आर्यनगर निवासी चंद्र प्रकाश शर्मा की ओर से एसडीएम पूरण सिंह राणा की कोर्ट में माता-पिता वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण और कल्याण अधिनियम के तहत याचिका दायर की गई थी। याचिका में कहा गया था कि उनकी उम्र 71 वर्ष है। कोर्ट में बताया था कि उनका पुत्र मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है। वह माता-पिता को भरण पोषण के लिए गुजारा भत्ता नहीं दे रहा है। जिससे वह पत्नी का इलाज भी सही ढंग से नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन
एसडीएम ने मामले की सुनवाई करते हुए बुजुर्ग दंपति के बेटे शरद शर्मा को कोर्ट में तलब किया। एसडीएम ने उन्हें अपने कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में समझाया। इसके बाद बेटे ने बुजुर्ग माता-पिता को 20 हजार रुपये प्रति माह गुजारे भत्ते के रूप में देने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
कोर्ट की ओर से इस संबंध में आदेश जारी करते हुए थाना कनखल पुलिस को गुजारे भत्ते की धनराशि बुजुर्ग दंपति को प्रत्येक माह उपलब्ध कराने के आदेश दिए। आदेश में कहा गया है कि यदि शरद शर्मा रकम देने में आनाकानी करता है तो कोर्ट को अवगत कराया जाए। ताकि जरूरी कदम उठाया जा सके।